इज़रायल में फंसे 274 भारतीयों का चौथा दस्ता पहुंचा भारत, अब तक लाए जा चुके हैं 918 भारतीय
इज़रायल-हमास में जारी युद्ध के बीच इज़रायल से भारतीयों को निकालने वाली चौथी फ्लाइट 274 यात्रियों को लेकर रविवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। इस दौरान केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने एयरपोर्ट पर यात्रियों का स्वागत किया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। इससे पहले तीसरी फ्लाइट 197 यात्रियों को लेकर शनिवार रात दिल्ली पहुंची थी।
read more at क्विंट हिंदी


