Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इज़रायल में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अजय'

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 11 October, 2023
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया है कि भारत ने युद्धग्रस्त इज़रायल में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए 'ऑपरेशन अजय' शुरू किया है। उन्होंने कहा कि वापस आने के इच्छुक भारतीयों के लिए स्पेशल चार्टर फ्लाइट्स और अन्य इंतज़ाम किए जा रहे हैं। ऑपरेशन के तहत इज़रायल के लिए कल पहली विशेष उड़ान संचालित की जाएगी।