Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इज़रायल में मिला खून जैसे लाल रंग से लिखी 'इसे ना खोलें' चेतावनी वाला प्राचीन मकबरा

short by रौनक राज / on Wednesday, 15 June, 2022
इज़रायल में एक प्राचीन मकबरा मिला है जिस पर खून जैसे लाल रंग से चेतावनी लिखी है, "इसे ना खोलें।" एक पुराने कब्रिस्तान में हाल ही में खोजी गई गुफा में पुरातत्वविदों को यह मकबरा मिला। इज़रायल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने इसकी तस्वीरें शेयर कर लिखा, "जैकब द कन्वर्ट नामक यहूदी शख्स के लिए बनाई गई...1,800 साल पुरानी कब्र।"