इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी ने अपने पद से दिया इस्तीफा
इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी ने गुरुवार को राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया। द्रागी ने बुधवार को सीनेट में विश्वास मत जीत लिया था लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन के 3 दलों ने इसमें भाग नहीं लिया था। इटली में 2023 की शुरुआत में आम चुनाव प्रस्तावित थे लेकिन प्रधानमंत्री के इस्तीफे के चलते अक्टूबर, 2022 में ही हो सकते हैं।
read more at हिन्दुस्तान


