Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इटली के रक्षा मंत्री से राजनाथ ने की मुलाकात, रक्षा सहयोग समेत कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 10 October, 2023
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इटली में अपने समकक्ष गुइडो क्रोसेटो से मुलाकात की है। राजनाथ ने 'X' पर लिखा, "हमने बैठक के दौरान रक्षा साझेदारी से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की जिसमें प्रशिक्षण व सूचना साझा करना शामिल था।" उन्होंने लिखा, "भारत और इटली के बीच रक्षा सहयोग को लेकर एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं।"