Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इटली के शख्स का एक ही समय पर कोविड-19, मंकीपॉक्स और एचआईवी का टेस्ट आया पॉज़िटिव

short by मोनिका शर्मा / on Thursday, 25 August 2022
कैटेनिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार, इटली के एक 36-वर्षीय शख्स के स्पेन से लौटने के बाद उसका कोविड-19, मंकीपॉक्स और एचआईवी का टेस्ट पॉज़िटिव आया है। रिपोर्ट के अनुसार, उसने स्पेन में असुरक्षित सेक्स किया था। यह ऐसा पहला ज्ञात मामला है जब किसी व्यक्ति का एक ही समय पर मंकीपॉक्स, कोविड-19 और एचआईवी का टेस्ट पॉज़िटिव आया हो।