इटली में ओले गिरने के बाद सड़कों पर बहने लगे बर्फ के बड़े-बड़े टुकड़े; वायरल हुए वीडियो
उत्तरी इटली में ओले गिरने के बाद सड़कों पर बर्फ के बड़े-बड़े टुकड़े बहने लगे जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। बुधवार को हुई ओलावृष्टि में कम-से-कम 110 लोग घायल हो गए। यूरो न्यूज़ के अनुसार, तेज़ हवाओं और मूसलाधार बारिश के कारण ओलावृष्टि हुई और अचानक बाढ़ आई जिसके बाद वेनेटो में आपातकाल घोषित करना पड़ा।
read more at News18 हिंदी


