इडलवाइस की राधिका ने भावुक रोहित की फोटो की शेयर, कहा- महान लीडर्स भी देखते हैं खराब दिन
इडलवाइस म्यूचुअल फंड की सीईओ राधिका गुप्ता ने वनडे विश्व कप-2023 में भारत की हार के बाद भावुक हुए कप्तान रोहित शर्मा की तस्वीर ट्वीट की। उन्होंने लिखा, "महान लीडर्स को भी खराब दिन देखने पड़ते हैं...रोने से आप कमज़ोर नहीं कहलाते। करोड़ों लोग आपको प्यार दे रहे हैं कैप्टन।" ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को भारत को 6 विकेट से हराया।
read more at Moneycontrol


