इन्फ्लुएंसर अर्चना मकवाना ने स्वर्ण मंदिर में किया योग, शिकायत के बाद डिलीट कीं तस्वीरें-वीडियो
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में योग करने को लेकर इन्फ्लुएंसर-फैशन डिज़ाइनर अर्चना मकवाना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एसजीपीसी ने काम में लापरवाही बरतने के आरोप में अपने 3 कर्मचारियों को भी बर्खास्त किया है। अर्चना ने स्वर्ण मंदिर में योग करने की अपनी तस्वीरें-वीडियो इंस्टाग्राम से डिलीट कर माफी मांगी है।
read more at हिन्दुस्तान


