Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इन्फोसिस के सह-संस्थापक मूर्ति ने बताया कि उन्होंने 1979 में नीलेकणी को कैसे किया था भर्ती

short by shashank mishra / on Saturday, 17 December, 2022
इन्फोसिस के सह-संस्थापक एन.आर. नारायण मूर्ति ने बताया है कि उन्होंने 1979 में नंदन नीलेकणी की भर्ती कैसे की थी। मूर्ति के मुताबिक, उन्होंने 'लर्नेबिलिटी टेस्ट' लिया था और यह टेस्ट देने वालों में से सिर्फ नीलेकणी को 50/50 मिले थे। हालांकि, इससे असंतुष्ट मूर्ति ने नीलेकणी का दूसरा आईक्यू टेस्ट लिया जिसे उन्होंने डेढ़ मिनट में हल कर दिया।
read more at Times Now