इन्फोसिस ने किया ₹880 करोड़ में डेनमार्क की बेस लाइफ साइंस के अधिग्रहण का एलान
दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस ने बताया है कि वह 110 मिलियन यूरो (करीब ₹880 करोड़) में डेनमार्क की कंपनी बेस लाइफ साइंस का अधिग्रहण करेगी। इन्फोसिस के मुताबिक, पूरा सौदा नकदी में होगा और इसके चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है। बकौल इन्फोसिस, इस अधिग्रहण से पूरे यूरोप में उसकी उपस्थिति बढ़ेगी।
read more at हिन्दुस्तान


