इन्फोसिस ने पूर्व पीएम देवेगौड़ा की पार्टी जेडीएस को चुनावी बॉन्ड के ज़रिए दिए थे ₹1 करोड़
चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, आईटी कंपनी इन्फोसिस ने 2018 में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जेडीएस को चुनावी बॉन्ड के ज़रिए ₹1 करोड़ का चंदा दिया था। 2018 से 2024 के बीच जेडीएस को चुनावी बॉन्ड के ज़रिए करीब ₹90 करोड़ मिले और इसमें सबसे ज़्यादा मेघा इंजीनियरिंग ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने ₹50 करोड़ दिए थे।


