इन्हें अस्पताल में होना चाहिए, ना कि सड़कों पर: डॉक्टरों की हड़ताल पर पीएम से केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजधानी में हड़ताल कर रहे रेज़िडेंट डॉक्टरों की मांगें जल्द मानने का आग्रह किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "कोविड-19 के केस फिर से बढ़ रहे हैं...इन्हें (डॉक्टर्स) अस्पताल में होना चाहिए, ना कि सड़कों पर।" बकौल केजरीवाल, "इन्होंने कोविड-19 काल में जान की बाज़ी लगाकर सेवा की।"
read more at Twitter


