इमरान खान को जेल से उनके घर स्थानांतरित करने की कोई योजना नहीं: पाक के रक्षा मंत्री
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाज़ा मोहम्मद आसिफ ने कहा है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल से उनके घर स्थानांतरित करने या नज़रबंद करने की कोई योजना नहीं है। दरअसल, इमरान की बहन अलीमा खान ने दावा किया था कि इमरान को अदियाला जेल से बानीगाला स्थित उनके आवास पर स्थानांतरित करने की पेशकश की गई थी।
read more at दिप्रिंट


