इमरजेंसी मेडिकल केयर पहुंचाने के लिए बेंगलुरु के ट्रैफिक सिग्नलों पर लगाए गए क्यूआर कोड
बेंगलुरु में प्राथमिक उपचार और हृदय संबंधी आपात स्थिति में मरीज़ तक फौरन इलाज पहुंचाने के लिए शहर के सभी ट्रैफिक सिग्नलों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। यह कोड प्रभावित व्यक्ति/मरीज़ को इमरजेंसी नंबर से जुड़ने में मदद करेगा और एक क्लिक पर उन्हें एम्बुलेंस सेवा मिल जाएगी। कोड द्वारा सीपीआर देने की प्रक्रिया भी बताई गई है।


