Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इम्फाल एयरपोर्ट के पास नज़र आया 'यूएफओ'

short by अनघा तेलंग / on Sunday, 19 November, 2023
इम्फाल (मणिपुर) के टिकेंद्रजीत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास रविवार को एक 'यूएफओ' (अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट) दिखने से एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। तीन फ्लाइट 3 घंटे से अधिक समय तक टरमैक पर खड़ी रहीं और दो फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट किया गया। सीआईएसएफ एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।