Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर समुद्र के पानी में उतरा शख्स, लहरों के बीच चलाया स्कूटर

short by श्वेता यादव / on Friday, 5 July, 2024
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स नीले रंग का इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर समुद्र के पानी में उतर जाता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ऊंची लहरों के बीच हेलमेट पहने शख्स स्कूटर चला रहा है और उसका एक साथी उसका वीडियो बना रहा है। वीडियो पर 2,800 से ज़्यादा कमेंट्स आए हैं।