Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने न्यायमूर्ति अरुण भंसाली, नोटिफिकेशन जारी

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 3 February, 2024
राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति अरुण भंसाली को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस नियुक्त किया है। भारत सरकार के उप सचिव नारायण प्रसाद ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति अरुण भंसाली को इलाहाबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश की थी।