इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज को ट्रेन यात्रा के दौरान हुई असुविधा, रेलवे से मांगा स्पष्टीकरण
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस गौतम चौधरी ने दिल्ली-प्रयागराज की ट्रेन यात्रा के दौरान हुई असुविधा के लिए रेलवे से स्पष्टीकरण मांगा है। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को भेजे गए पत्र के अनुसार, ट्रेन 3 घंटे लेट थी और कोच में जीआरपी जवान नहीं था। बकौल पत्र, जज के कॉल करने के बावजूद कोई कर्मचारी उनके पास नहीं पहुंचा।
read more at Twitter


