Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इलेक्ट्रिक स्कूटर में तमिलनाडु में लगी आग, मालिक ने उससे कूदकर बचाई जान

short by नेहा भारद्वाज / on Sunday, 1 May, 2022
पीटीआई के अनुसार, कृष्णागिरि (तमिलनाडु) के होसुर में शनिवार को एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने से वहां भगदड़ मच गई। स्कूटर के मालिक सतीश कुमार ने जलते हुए स्कूटर से कूदकर अपनी जान बचाई। कुमार ने यह स्कूटर पिछले साल खरीदा था। गौरतलब है, हाल में इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने के कई मामले सामने आए हैं।