इवेंट में परफॉर्म नहीं करने को लेकर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी
हरियाणवी डांसर और गायिका सपना चौधरी के खिलाफ एक गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया गया है। एएनआई के अनुसार, सपना ने आयोजकों से एडवांस पेमेंट लेने के बाद 2018 में एक इवेंट में परफॉर्म नहीं किया था जिसके बाद उन पर केस दर्ज हुआ था। बकौल रिपोर्ट्स, उन्हें जल्द ही उत्तर प्रदेश के लखनऊ की एक अदालत में पेश किया जाएगा।
read more at NewsBytes हिन्दी


