इशान किशन को भारतीय टीम से ड्रॉप किया गया है, उन्हें आराम नहीं दिया गया है: रिपोर्ट
'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इशान किशन को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम से ड्रॉप किया गया है। बकौल रिपोर्ट, ऋतुराज गायकवाड़ के उपलब्ध नहीं होने के बावजूद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। इससे पहले किशन को मानसिक थकान के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से रिलीज़ कर दिया गया था।
read more at हिन्दुस्तान


