इशान किशन ने जड़ा वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज़ दोहरा शतक
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इशान किशन ने शनिवार को वनडे इतिहास का सबसे तेज़ दोहरा शतक जड़ दिया। 24-वर्षीय इशान ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में 126-गेंद पर 200 रन पूरे किए। पिछला रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था जिन्होंने 2015 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 138-गेंद पर दोहरा शतक जड़ा था। इशान वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले 7वें बल्लेबाज़ हैं।
read more at BCCI


