इशान या सूर्यकुमार व मोहम्मद शमी को टीम में शामिल करना चाहिए: हार्दिक की चोट पर हरभजन
चोट लगने के बाद वनडे विश्व कप-2023 के भारत-न्यूज़ीलैंड मैच से बाहर हुए ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा कि भारतीय टीम में 2 बदलाव करने होंगे। उन्होंने कहा, ''इशान किशन या सूर्यकुमार यादव में से किसी एक को बतौर बल्लेबाज़ और तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को शार्दुल ठाकुर की जगह टीम में रखना चाहिए।"
read more at हिन्दुस्तान


