Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इस कंपनी को मिले ₹1402 करोड़ के ऑर्डर, शेयर खरीदने की मची लूट; 11% चढ़ा भाव

short by Aakanksha / on Monday, 18 August, 2025
केईसी इंटरनैशनल के शेयर सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 11% चढ़कर ₹861.95 के स्तर पर पहुंच गए थे। यह तेज़ी कंपनी द्वारा शेयर बाज़ार को दी गई जानकारी के बाद आई है जिसमें बताया गया कि कंपनी को विभिन्न क्षेत्रों में ₹1,402 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। गौरतलब है, यह शेयर पिछले 5 वर्षों में 168.25% चढ़ा है।