इस्तीफे के लिए रात 9 बजे धनखड़ के राष्ट्रपति भवन पहुंचने से वहां का स्टाफ भी था हैरान: खबर
जगदीप धनखड़ ने सोमवार रात 9 बजे अचानक राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को उप-राष्ट्रपति पद से अपना इस्तीफा सौंपा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धनखड़ के राष्ट्रपति भवन पहुंचने का कोई कार्यक्रम पहले से तय नहीं था। दरअसल, राष्ट्रपति भवन में आगंतुकों के आने का शेड्यूल पहले से तय होता है इसलिए वहां का स्टाफ भी हैरान रह गया।
read more at हिन्दुस्तान


