इस तरह के आतंकवाद का संबंध किसी राज्य या धर्म से नहीं: 'द केरल..' देखने के बाद जे.पी. नड्डा
बीजेपी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' देखने के बाद कहा है कि इसमें हमें अलग किस्म का आतंकवाद देखने को मिला। उन्होंने कहा, "इसका संबंध किसी राज्य या धर्म से नहीं बल्कि देश व वैश्विक कहानी से है। फिल्म युवाओं को गलत रास्ते पर जाने के लिए प्रेरित करने वाले आतंकवाद को उजागर करती है।"
read more at ABP न्यूज़


