इस बार देशभर में करवा चौथ पर ₹22,000 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद: CAIT
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने कहा है कि इस साल देशभर में करवा चौथ के अवसर पर करीब ₹22,000 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। सीएआईटी के अनुसार, सिर्फ दिल्ली में करीब ₹4,000 करोड़ की बिक्री होने की संभावना जताई गई है। गौरतलब है कि देशभर में 2023 में यह आंकड़ा ₹15,000 करोड़ से अधिक का था।
read more at इंडिया टीवी


