इस महीने अपने 250 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है स्विगी: रिपोर्ट
'इकोनॉमिक टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, फूड डिलीवरी ऐप स्विगी इस महीने अपने 250 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है जिससे कंपनी का 3-5 फीसदी कार्यबल प्रभावित होगा। बकौल रिपोर्ट, कंपनी के सप्लाई चेन, ऑपरेशन्स, कस्टमर सर्विस और टेक डिपार्टमेंट से छंटनी होने की संभावना है। गौरतलब है, स्विगी ने मई 2020 में 1,100 कर्मचारियों को निकाल दिया था।
read more at ABP न्यूज़


