इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस में लगेगी ‘मखमली सीट’, मिलेगा Volvo जैसा आराम
भारतीय रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयर कार की सीटों को वॉल्वो जैसी आरामदायक सीटों से बदलेगा। नई सीटों में बेहतर कुशनिंग और बैक सपोर्ट होगा। इसकी शुरुआत रानी कमलापति से हज़रत निज़ामुद्दीन और जबलपुर जाने वाली ट्रेनों से होगी। रेलवे (भोपाल मंडल) के सीनियर डीसीएम के अनुसार, साल के अंत तक कुछ कोचों में नई सीटें लग सकती हैं।
read more at TV9 भारतवर्ष


