इस रेलवे कंपनी को मुंबई मेट्रो से मिला ₹2,481 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, फोकस में रहेंगे शेयर
टीटागढ़ रेल सिस्टम्स को मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण से ₹2,481 करोड़ का ऑर्डर मिला है जिसके तहत कंपनी 132 मेट्रो कोचेज़ का डिज़ाइन, निर्माण, आपूर्ति, इंस्टॉलेशन, इंटीग्रेशन, परीक्षण और कमीशनिंग करेगी। इसके साथ ही कंपनी को कम्युनिकेशन-बेस्ड सिग्नलिंग, ट्रेन कंट्रोल सिस्टम, टेलीकम्युनिकेशन, प्लैटफॉर्म स्क्रीन डोर सिस्टम स्थापित करने हैं। इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयर फोकस में रहेंगे।
read more at हिन्दुस्तान


