इस वर्ष जनवरी से अब तक 18,000 से अधिक भारतीयों को वीज़ा जारी किया गया: चीन
भारत में चीनी दूतावास के 'मिनिस्टर काउंसलर' चेन जियानजुन ने बताया है कि चीन ने जनवरी-2023 से अब तक 18,560 भारतीयों को वीज़ा जारी किया है। उन्होंने कहा, "अगस्त से अब तक 9,409 भारतीय छात्रों को वीज़ा जारी किए गए।" बकौल चेन, दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें जल्द शुरू करने के लिए भारत के साथ काम कर रहे हैं।
read more at हिन्दुस्तान


