इस साल बांग्लादेश लौट जाऊंगी: पूर्व पीएम शेख हसीना
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 'एनडीटीवी' को दिए एक ईमेल साक्षात्कार में बताया कि वह इस वर्ष अपने देश बांग्लादेश लौट जाएंगी। भारत में निर्वासन में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री को इंटरनैशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी पाया था और उन्हें मौत की सज़ा सुनाई थी। वह लगभग दो साल से भारत में हैं।
read more at हिन्दुस्तान


