इस समय राजनीतिक या धार्मिक कंटेंट नहीं बना सकते, नहीं पता क्या प्रतिक्रिया होगी: अनुराग
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है, "इस समय हम कुछ भी राजनीतिक या धार्मिक (कंटेंट) नहीं बना सकते...दोनों ही मना हैं।" उन्होंने कहा, "ऐसा इसलिए नहीं कि किसी ने मना किया है बल्कि इसलिए क्योंकि हमें नहीं पता उसको लेकर किसी की क्या प्रतिक्रिया होगी...आज-कल सभी की भावनाओं को आसानी से ठेस पहुंच जाती है।"


