इस साल अब तक रिकॉर्ड 40 लाख से ज़्यादा श्रद्धालु कर चुके हैं चार धाम यात्रा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टनकपुर में कहा कि इस साल अब तक 40 लाख से ज़्यादा श्रद्धालु चार धाम यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने कहा, "यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।" उत्तराखंड पर्यटन विभाग के मुताबिक, इस साल चार धाम यात्रियों की संख्या 2019 (कोविड-19 से पहले) के मुकाबले 35% बढ़ी है।
read more at ABP न्यूज़


