Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इस साल रिकॉर्ड $100 बिलियन भारत भेजेंगे विदेशों में कार्यरत भारतीय: वर्ल्ड बैंक

short by रौनक राज / on Thursday, 1 December 2022
वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशों में कार्यरत भारतीय इस साल $100 बिलियन रकम भारत भेजेंगे। बकौल रिपोर्ट, ऐसा पहली बार होगा कि प्रवासी कामगारों द्वारा किसी एक देश में $100 बिलियन से अधिक की रकम भेजी जाएगी। अमेरिका और अन्य ओईसीडी (ऑर्गनाइज़ेशन फॉर इकोनॉमिक को-ऑपरेशन ऐंड डेवलपमेंट) देशों में वेतन वृद्धि के चलते ऐसा होगा।
read more at Moneycontrol