Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इसका अर्थ अनादर करना नहीं था: विश्व कप ट्रॉफी पर पैर रखने की अपनी वायरल तस्वीर पर मार्श

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 1 December, 2023
विश्व कप ट्रॉफी पर पैर रखने की अपनी वायरल तस्वीर को लेकर ऑस्ट्रेलिया के ऑल-राउंडर मिचल मार्श ने कहा है, "इसका मतलब अनादर करना नहीं था।" उन्होंने आगे कहा, "कई लोगों ने मुझे बताया कि इसकी आलोचना हो रही है।" 'क्या वह दोबारा ऐसा करेंगे' सवाल पर मार्श ने जवाब दिया, "ईमानदारी से कहूं तो शायद हां।"