इसकी ज़िम्मेदारी मैं लेता हूं: हमास के हमले को लेकर इज़रायल की खुफिया एजेंसी के प्रमुख
इज़राइल की खुफिया एजेंसी शिन बेट के प्रमुख रोनेन बार ने हमास के हमले को रोकने में विफल रहने की ज़िम्मेदारी ली है। बार ने कहा, "हमने कई ऐक्शन लिए लेकिन बदकिस्मती से इसके बावजूद शनिवार को (हमले वाले दिन) हम पर्याप्त वॉर्निंग जनरेट नहीं कर सके जिससे हमला रोका जा सकता था।" उन्होंने कहा, "इसकी ज़िम्मेदारी मैं लेता हूं।"
read more at हिन्दुस्तान


