इसरो 26 नवंबर को पीएसएलवी-सी54 के ज़रिए 8 नैनो सैटेलाइट करेगा लॉन्च
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 26-नवंबर को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी54 के ज़रिए ओशियनसैट-3 और 8 नैनो सैटेलाइट लॉन्च करेगा। एक अधिकारी के अनुसार, 8 नैनो सैटेलाइट में पिक्सेल का 'आनंद', भूटानसैट, ध्रुव स्पेस के दो थायबोल्ट और स्पेसफ्लाइट यूएसए के चार एस्ट्रोकास्ट प्रक्षेपित किए जाएंगे। गौरतलब है, बीते शुक्रवार को भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च हुआ था।
read more at moneycontrol हिंदी


