Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इसरो और चंद्रयान-3 की टीम को बधाई: यूरोपियन स्पेस एजेंसी

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 24 August, 2023
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास भारत के सफलतापूर्वक स्पेसक्राफ्ट लैंड करने वाला पहला देश बनने पर यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ईएसए) ने बुधवार को ट्वीट किया, "इसरो और चंद्रयान-3 की टीम को बधाई"। गौरतलब है, लॉन्च के बाद चंद्रयान-3 को ट्रैक करने के लिए फ्रेंच गुयाना और यूके में ईएसए के ऐंटीना का इस्तेमाल किया गया था।