इसरो ने 1999 से अब तक 345 विदेशी उपग्रह प्रक्षेपित किए: सरकार
सरकार ने बुधवार को बताया कि 1999 से अब तब इसरो ने अपनी वाणिज्यिक शाखा के माध्यम से पीएसएलवी द्वारा 34 देशों के 345 विदेशी उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में बताया कि इन विदेशी उपग्रहों के प्रक्षेपण से 5.6 करोड़ डॉलर और 22 करोड़ यूरो विदेशी मुद्रा अर्जित किए गए हैं।
read more at भाषा


