Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इसरो ने खुद-ब-खुद लैंड होने वाले अपने रीयूज़ेबल लॉन्च व्हीकल का किया सफल परीक्षण

short by अक्षत मित्तल / on Sunday, 2 April, 2023
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को चित्रदुर्ग (कर्नाटक) में रीयूज़ेबल लॉन्च व्हीकल ऑटोनॉमस लैंडिंग मिशन (आरएलवी एलईएक्स) का सफल परीक्षण किया। बकौल इसरो, यह दुनिया में पहली बार है जब एक 'विंग बॉडी' को हेलीकॉप्टर के ज़रिए 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर ले जाया गया और रनवे पर ऑटोनॉमस (खुद-ब-खुद लैंड होने) लैंडिंग के लिए रिलीज़ किया गया।