इसरो ने जारी कीं चंद्रमा की सतह की 3डी तस्वीरें
इसरो ने मंगलवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह और वहां मौजूद लैंडर की 3डी 'ऐनाग्लिफ' तस्वीरें शेयर कीं। इसरो ने 'X' पर लिखा, "यह ऐनाग्लिफ नैवकैम स्टीरियो इमेजेज़ का इस्तेमाल करके बनाया गया है जिसमें प्रज्ञान रोवर द्वारा ली गई तस्वीरें शामिल हैं। 3डी में देखने के लिए लाल और सायान रंग के ग्लासेस का इस्तेमाल करें।"
read more at हिन्दुस्तान


