इसरो ने लॉन्च से पहले चंद्रयान-3 की रिहर्सल की पूरी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को बताया कि चंद्रयान-3 की संपूर्ण प्रक्षेपण तैयारी व 24-घंटे तक चलने वाली प्रक्रिया का अनुकरण करने वाली लॉन्च रिहर्सल पूरी कर ली गई। अंतरिक्ष केंद्र में चंद्रयान-3 वाली इनकैप्सुलेटेड असेंबली को LVM3 से जोड़ा गया। गौरतलब है, 14 जुलाई को चंद्रयान-3 श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च होगा।
read more at Hindustan Times


