इससे अच्छे स्टेडियम अफगानिस्तान में हैं: ग्रेटर नोएडा में बारिश से मैच न होने पर ACB मेंबर
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में अफगानिस्तान-न्यूज़ीलैंड के बीच जारी इकलौते टेस्ट मैच का दूसरा दिन भी बारिश से धुल जाने पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के एक सदस्य ने कहा है, "इससे अच्छे स्टेडियम अफगानिस्तान में हैं।" उन्होंने कहा, "हमने पिछले कुछ वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर किया है।" अफगानिस्तानी कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा, "स्टेडियम में 4-साल में कुछ नहीं बदला।"


