इससे औरतों को रेपिस्ट के बच्चे को भी देना पड़ेगा जन्म: अबॉर्शन पर एससी के फैसले पर बाइडन
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा महिलाओं को अबॉर्शन का अधिकार देने वाले करीब 50 साल पुराने 'रो बनाम वेड' फैसले को पलटने पर राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि इससे बलात्कार के कारण गर्भवती होने वाली महिलाओं को भी मजबूरन बच्चे को जन्म देना पड़ेगा। उन्होंने कहा, "यह फैसला लाखों महिलाओं के स्वास्थ्य को खतरे में डालेगा।"
read more at Instagram


