इससे फर्क नहीं पड़ता: 'सम्राट पृथ्वीराज' के को-ऐक्टर अक्षय के साथ उम्र के अंतर पर मानुषी
अभिनेत्री व पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने 'अपनी डेब्यू फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में को-ऐक्टर अक्षय कुमार के साथ उम्र के अंतर को वह कैसे देखती हैं' सवाल पर कहा है कि इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा, "हमारे किरदार (पृथ्वीराज और संयोगिता) के बीच भी...उम्र का फासला था। किरदार के जैसा दिखना ज़रूरी है...सही कास्टिंग महत्वपूर्ण है।"


