इसे सुनने से खुद को रोक नहीं पाती: शाहरुख के 'झूमे जो पठान' गाने को लेकर गौरी खान
अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी व इंटीरियर डिज़ाइनर गौरी खान ने शाहरुख की आगामी फिल्म 'पठान' के 'झूमे जो पठान' गाने को इन दिनों अपना फेवरेट ट्रैक बताया है। गौरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "काम के दौरान अपना पसंदीदा गाना सुनने से खुद को रोक नहीं पाती।" शाहरुख व दीपिका पादुकोण अभिनीत 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज़ होगी।
read more at abp न्यूज़


