इज़रायल द्वारा मध्य गाज़ा की मस्जिद पर किए गए हवाई हमले में 18 लोगों की हुई मौत
फिलिस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने बताया है कि इज़रायल द्वारा रविवार तड़के मध्य गाज़ा की एक मस्जिद में किए गए हवाई हमले में कम-से-कम 18 लोगों की मौत हो गई। जारी बयान के अनुसार, इज़रायल ने मस्जिद में शरण लेने वाले विस्थापित लोगों पर हमला किया। हालांकि, इज़रायली सेना ने मस्जिद पर हमले को लेकर अबतक कोई टिप्पणी नहीं की है।
read more at R. भारत


