Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इज़रायल ने भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके गाज़ा के लोगों को दिया शहर खाली करने का निर्देश

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 7 September, 2025
इज़रायली सेना ने भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके गाज़ा शहर के फिलिस्तीनियों को शहर खाली कर दक्षिण स्थित मानवीय क्षेत्र में जाने का निर्देश दिया। इज़रायल ने शनिवार को यहां कई बहुमंज़िला इमारतों को निशाना बनाया। सहायता समूहों के अनुसार, बड़े पैमाने पर लोगों को गाज़ा शहर से निकालने से मानवीय संकट की स्थिति और विकराल हो सकती है।
read more at भाषा